दुर्ग
यात्री प्रतिक्षालय में वाटर कूलर लगाने की मांग
14-Mar-2022 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 मार्च। ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन के सदस्यों ने नया बस स्थित यात्री प्रतिक्षालय में वाटर कूलर लगाने की मांग विधायक से की है। फेडरेशन के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में बस स्टैण्ड में आने वाले यात्रियों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। पूर्व में भी इस संबंध में मांग की गई थी परन्तु अब तक नगर निगम द्वारा कोई पहल नहीं की गई है। मांग करने वालों में फेडरेशन के अध्यक्ष शमीम कुरैशी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे