दुर्ग

कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन में कचरों का ढेर
14-Mar-2022 2:44 PM
कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन में कचरों का ढेर

दुर्ग, 14 मार्च। छत्तीसगढ़ मंच के अध्यक्ष एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर ईश्वर सिंह राजपूत ने जिला कलेक्ट्रेट परिसर के गार्डन में फैले व्याप्त गंदगी कचरा एवं जगह-जगह फैले प्लास्टिक के ढेर  को हटाने नगर निगम का ध्यानाकर्षण कराते हुए तत्काल यहां पर साफ सफाई व्यवस्था करवाने तथा गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

तत्संबंध में उन्होंने  जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि एक और जहां पूरे देश में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है वहीं जिला प्रशासन एवं कोर्ट परिसर में स्थित गार्डन में गंदगी फैली हुई है।  स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर  ईश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि एक ओर सारा शहर स्वच्छता अभियान में सहयोग दे रहा है वहीं कलेक्ट्रेट एवं कोर्ट परिसर स्थित इस गार्डन में  भारी गंदगी व्याप्त है, लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं जाना समझ से परे है। इससे जिला प्रशासन की स्वच्छता के प्रति सजगता का अनुमान लगाया जा सकता है।
 


अन्य पोस्ट