दुर्ग

खड़े टैंकर से 21 लाख का बायोडीजल जब्त
14-Mar-2022 2:12 PM
खड़े टैंकर से 21 लाख का बायोडीजल जब्त

कंपनी में अवैध कारोबार का अंदेशा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 14 मार्च।
पुलिस टीम ने औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित दुर्गा स्टील कंपनी से 21 लाख का बायोडीजल से भरा टैंकर जब्त किया है। पुलिस ने डीजल से भरे टैंकर को थाने में लाकर खड़े कर दिया है, अब कंपनी के मालिक को डीजल खरीदी के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर औद्योगिक क्षेत्र हथखोज स्थित दुर्गा स्टील कंपनी में छापा मारा। जहां जांच करने पर टैंकर में 24 टन बायोडीजल पाया गया। जिसके सबंध में कंपनी के मैनेजर चंद्रशेखर सिंह से दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह मौके पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इस वजह से जब्त करने की कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


अन्य पोस्ट