दुर्ग

साहित्यिक कार्यक्रम कल, पुस्तकों का विमोचन भी
12-Mar-2022 5:45 PM
साहित्यिक कार्यक्रम कल, पुस्तकों का विमोचन भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 12 मार्च।
लोककला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग व लोककला दर्पण के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय साहित्यिक कार्यक्रम दो सत्रों में रविवार दोपहर 12 बजे से कर्मा विद्यालय सुपेला भिलाई में आयोजित की जा रही है।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधानसभा के विधायक देवेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम के अतिथि व वक्ता के रूप में सरला शर्मा उपाध्यक्ष ज्येष्ठ नागरिक मंच दुर्ग, अध्यक्ष हिंदी साहित्य समिति दुर्ग, प्रदीप वर्मा अध्यक्ष वीणापाणी साहित्य समिति दुर्ग, डॉ. वेदवती मंडावी अध्यक्ष प्रगति महिला गोंडवाना समाज, आचार्य सरोज द्विवेदी वरिष्ठ साहित्यकार व ज्योतिषी, डॉ. दीनदयाल साहू प्रांतीय अध्यक्ष लोककला एवं साहित्य संस्था सिरजन तथा लोककला दर्पण के संपादक गोविंद साहू रहेंगे।

इसी सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार रामनाथ साहू की छत्तीसगढ़ी उपन्यास भुइयां पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। उनकी यह उपन्यास छत्तीसगढ़ महतारी को समर्पित है। इसी कड़ी में उनकी दो पुस्तक मनोकामना (हिंदी उपन्यास)- यह छत्तीसगढ़ी उपन्यास जानकी का हिंदी रूपान्तरण लखनऊ से प्रकाशित है और पखरा ले उठे आगी (छत्तीसगढ़ी उपन्यास) का विमोचन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि रामनाथ छत्तीसगढ़ी में सबसे अधिक उपन्यास लिखने वालों में से हैं।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में नोमिन साहू पार्षद, अहिल्या यादव अध्यक्ष यादव समाज दुर्ग, दानेश्वरी साहू संयोजिका साहू मित्रसभा भिलाई नगर, अरुणा जैन प्रतिनिधि लोककला दर्पण भिलाई तथा इंदु साहू अध्यक्ष साहू समाज डोंगरगांव उपस्थित रहेंगे।

लोककला दर्पण की संयोजिका सीमा साहू कला और साहित्य पर अपने उद्देश्यों को विस्तार से रखेंगी। इस दौरान लोक कला टीम द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस टीम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में उपस्थित कवियों द्वारा काव्य गोष्ठी होगी।

इस दौरान कार्यक्रम का संचालन सिरजन जिला इकाई दुर्ग के अध्यक्ष लाल जी साहू तथा आभार प्रदर्शन समाजसेवी वादिका साहू करेंगी।


अन्य पोस्ट