दुर्ग

सेक्टर-7 में होंगे 98 लाख के विकास कार्य, स्वास्थ्य विभाग प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया भूमिपूजन
11-Mar-2022 3:57 PM
सेक्टर-7 में होंगे 98 लाख के विकास कार्य,  स्वास्थ्य विभाग प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने किया भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 11 मार्च।
नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 66 सेक्टर-7 में 98 लाख रूपये से होने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन कल किया गया। सेक्टर-7 के महाराणा प्रताप चौक में महापौर परिषद के सदस्य एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी एकांश बंछोर एवं खाद्य एवं स्वच्छता विभाग के प्रभारी लक्ष्मीपति राजू ने विभिन्न क्षेत्रों में पेवर ब्लॉक लगाने हेतु 98 लाख की लागत से होने वाले कार्य के लिए भूमिपूजन किया। जिसके तहत महाराणा प्रताप चौक से रेल चौक, नेहरू नगर पुल हिन्द उद्यान से सुनीति उद्यान तक तथा रेल चौक के चारो तरफ पेवर ब्लाक लगाने का कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर एकांश बंछोर एवं लक्ष्मीपति राजू ने कहा कि विधायक देवेन्द्र यादव एवं महापौर नीरज पाल के शहर विकास में सतत प्रयास और शहर के सौंदर्यीकरण में हर छोटी बड़ी बातों का ध्यान रखा जा रहा है। पेवर ब्लाक लगाने का कार्य पूर्ण होने से वार्ड स्वच्छ एवं सुंदर दिखाई देगा तथा बारिश में कीचड़ से निजात मिलेगी। निगम प्रशासन क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, पूरे निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जोन-5 के अध्यक्ष राजेश चौधरी, पार्षद उमेश साहू, डी थॉमस, सुंदर राम पटेल, रमाकांत गिरी,  अंजू साहू, टी जानकी,  पुष्पलता सहित निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट