दुर्ग
स्नातक वार्षिक परीक्षाएं 16 अप्रैल से
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 मार्च। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली प्राईवेट पीजी की (एम.ए. एम.कॉम, एम.एससी. (गणित)) वार्षिक परीक्षाएं 1 अप्रैल से आरंभ किये जाने का प्रस्ताव है। विश्वविद्यालय की कुलपति, डॉ. अरूणा पल्टा ने विष्वविद्यालय के अधिकारियों की बैठक के पश्चात यह जानकारी दी। डॉ. पल्टा ने कहा कि अभी विश्वविद्यालय ने वार्षिक परीक्षाओं के आयोजन के ऑफलाईन अथवा ऑनलाईन पद्धति हेतु उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन से मार्गदर्षन मांगा है।
उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन जैसा निर्णय लेगा विष्वविद्यालय उसका शत् प्रतिषत् पालन करेगा। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी 2021-22 के लिए अकादमिक कैलेण्डर के परिपालन में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक स्तर के नियमित एवं स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षा 16 अप्रैल से आयोजित होंगी।
पीजी प्राइवेट परीक्षा का टाइम टेबल विश्वविद्यालय द्वारा 11 मार्च को जारी कर दिया जायेगा। तथा नियमित एवं स्वाध्यायी स्नातक विद्यार्थियों हेतु टाइम टेबल शीघ्र जारी किया जायेगा।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. प्रशाांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही प्रायोगिक परीक्षाएं लगभग 75 प्रतिषत पूर्ण हो चुकी है। शेष बची प्रायोगिक परीक्षाएं 15 मार्च तक समाप्त होंगी। डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि प्राइवेट पीजी विद्यार्थियों हेतु समय सारिणी निर्माण में आ रही कठिनाई के कारण स्नातकोत्तर प्राइवेट कक्षाओं के कुछ प्रष्नपत्र कार्यालयीन दिवसों में भी आयोजित किये जा सकते हैं।
प्राइवेट परीक्षार्थी समय सारिणी घोषित होने के पश्चात विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट का अवलोकन निरंतर करते रहे। विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि आज तक जारी विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा के परिणामों में कुल 60 में से 57 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। शेष 03 परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित कर दिये जायेंगे।
डॉ. राजमणि पटेल ने बताया कि पीजी प्राइवेट परीक्षार्थियों के परीक्षा संबंधी प्रवेष पत्र विश्वविद्यालय के अधिकृत वेबसाइट का 20 अपै्रल 2022 के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।