दुर्ग
फिर ठगे गए युवा - धर्मेंद्र
10-Mar-2022 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
उतई, 10 मार्च। छत्तीसगढ़ में इस वर्ष 2022 का बजट 9 मार्च को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विधानसभा में पेश किया।
जिस पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे दुर्ग के नेता धर्मेंद्र बंजारे ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा की इस वर्ष का बजट भी अन्तत छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओ व महिलाओं के लिए निराशा जनक ही रहा है ।
मुख्यमंत्री ने अपने बजट में बेरोजगार युवाओं के लिए कोई स्थान नहीं देकर और ना ही घोषणा पत्र मे किये वादे बेरोजगारी भत्ता व शराबबन्दी को। साथ ही प्रदेश की महिलाओ के सम्मान व सुरक्षा को मुख्यमंत्री के बजट में कोई स्थान नहीं मिलने पर प्रदेश के युवा व महिला ठगा सा महसुस कर रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे