दुर्ग
भारत विकास परिषद शाखा के अध्यक्ष बने डॉ. हिशीकर
10-Mar-2022 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 10 मार्च। भारत विकास परिषद शाखा का वार्षिक चुनाव बालक आश्रय गृह पद्मनाभपुर में संपन्न हुआ। निर्वाचन पर्यवेक्षक के रुप में प्रांतीय सेवा प्रमुख एवं शाखा पालक श्रीमती विनीता शुक्ला एवं सहायक शशांक शुक्ला थे। शाखा अध्यक्ष डॉ. सुधीर हिशीकर द्वारा स्वागत भाषण दिया गया, जिसमें विगत वर्षों द्वारा किए गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया गया। तत्पश्चात कोषाध्यक्ष संजय कुकड़े द्वारा विगत वर्ष के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। सत्र 2022-23 के लिए दुर्ग शाखा इकाई के अध्यक्ष डॉ। सुधीर हिशीकर, सचिव सुबोध पांडे एवं कोषाध्यक्ष संजय कुकड़े का नाम सर्वस मति के पश्चात निर्वाचन पर्यवेक्षक द्वारा घोषित किया गया।
निर्वाचित पदाधिकारियों को तुलसी सोनी, विक्रांत मिश्रा, अश्विन चौहान, नीलाभ जैन, प्रवीण सिंह, राजेश ठाकुर ने शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे