दुर्ग

केन्द्रीय संस्कृत विवि की शास्त्रीय स्पर्धा
09-Mar-2022 3:17 PM
केन्द्रीय संस्कृत विवि की शास्त्रीय स्पर्धा

 
धमधा से चयनित 5 बच्चे जाएंगे बेंगलुरु

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमधा, 9 मार्च।
ऊॅं सांई संस्कृत उच्चतर मा. विद्यालय धमधा से पांच बच्चे अलग-अलग विषयों पर चयनित हुए। चयनित बच्चे बेंगलुरू में 27 मार्च को वाचन करने जाएंगे।
काव्य कण्ठ पाठ में किरण यादव, अमरकोश कण्ठ पाठ में कीर्तन यादव, अष्टाध्यायी कण्ठ पाठ में चंचल यादव,धातु रूप कण्ठ पाठ में चांदनी यादव, भगवद गीता कण्ठ पाठ में योगिता मानिकपुरी का चयन हुआ है।  
ज्ञात हो कि केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय भोपाल, संसद के अधिनियम द्वारा स्थापित (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन) प्रत्येक वर्ष यह शासन आदेशित अखिल भारतीय शास्त्रीय स्पर्धा कराया जाता है । इस सत्र में स्पर्धा 6 एवं 7 मार्च को सम्पन्न हुआ। यहां उपस्थित संस्कृत के विद्वानों द्वारा चयन किया जाता है ।

भारत सरकार द्वारा आने-जाने, ठहरने, जैसे समस्त व्यय वहन किया जाता है । भारतीय संस्कृति का यह सुनहरा अवसर होता है,जिसकी पहचान पूरी विश्व में अनवरत बनती जा रही है ।  छत्तीसगढ़ संस्कृत बोर्ड के प्रयास से जिनके अभी वर्तमान में अध्यक्ष पद पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम हैं, के नेतृत्व व सचिव राजेश सिंग के मार्गदर्शन में प्राच्य संस्कृत शिक्षा दी जा रही है।

ज्ञात हो कि छ.ग. में कुल 89 विद्यालय संचालित है। बारहवीं के बाद अन्य स्थानों के समस्त फील्ड में बच्चे प्रवेश ले सकते हैं। किसी-किसी जगह शासन द्वारा आरक्षण का लाभ भी मिल रहा है। राज्य शासन एवं केन्द्र शासन दोनों से संस्था को आर्थिक सहयोग मिलता है। इसलिए यहां का शुल्क नामिनल होता है।

श्री सांई चिकित्सा शिक्षण सेवा समिति धमधा जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा संचालित यह विद्यालय 2012 से संचालित है। योजना का लाभ भी मिल रहा है-राज्य छात्रवृत्ति, संस्कृत प्रोत्साहन, इनसपायरड अवार्ड, केन्द से छात्रवृत्ति, बालिकाओं को साइकिल, कक्षा नर्सरी से बारहवीं तक शाला गणवेश, समस्त पुस्तकें नि:शुल्क इत्यादि।

बैंगलुरू के लिए चयनित बच्चों को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए क्षेत्र के विधायक और कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगर पंचायत धमधा के अध्यक्ष सुनिता-राजीव गुप्ता जी, जिला शिक्षा आधिकारी दुर्ग के अजय जयसवाल, विकासखण्ड शिक्षाधिकारी अरूण खरेजी, वार्ड पार्षद सोनल अग्रवाल (मीनू),संदीप टोण्डरे, संस्था के अध्यक्ष हुकुमचंद ताम्रकार,भगवान धन्वंतरी मंदिर समिति धमधा के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता, सर्वोद्य महिला मंडल धमधा एवं संस्था के प्राधानाचार्य नीतू साहू  ने शुभकामनाएं दी हैं।


अन्य पोस्ट