दुर्ग

शासकीय हिंदी मीडियम के स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ कर रहे हैं खिलवाड़-हर्षा
07-Mar-2022 3:54 PM
शासकीय हिंदी मीडियम के स्कूली बच्चों के भविष्य के साथ कर रहे हैं खिलवाड़-हर्षा

कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 7 मार्च।  
भाजपा नेत्री एव सदस्य जिला पंचायत दुर्ग  हर्षा लोकमनी चंद्राकर ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने विगत दिनों एक आदेश जारी कर जहां जहां स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित है, वहां के हिंदी मीडियम स्कूलों के कक्षा छटवी से बारहवीं तक के समस्त शिक्षकों का स्थानांतरण कही अन्य जगह पर किया जा चुका है। आज वह स्कूल शिक्षक विहीन हो गई है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और पालक चिंतित है कि आगे क्या होगा।

चन्द्राकर ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि शिक्षा के विकास के लिए स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूलों का खोला जाना सराहनीय कदम है, परंतु इसके आड़ में हिंदी मीडियम स्कूलों के सभी शिक्षकों का एक साथ कही अन्य स्कूलों में स्थानांतरित कर देना, स्कूलों को शिक्षक विहीन कर देना वहां शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। क्या ये सरकार हिंदी मीडियम स्कूलों को बंद करने की योजना बना ली है, अगर ऐसा है तो वहां पडऩे वाले विद्यार्थियों का क्या होगा। वे विद्यार्थी कहा जाएंगे, इस बात की जवाब लेने जब ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी एव संबंधित प्राचार्यो से बात किया तो गोल मोल जवाब देकर मामले को टालने के प्रयास किया गया, किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के पास कोई जवाब नहीं है। किसी के पास कोई जवाब ही नहीं की इस सत्रान्त के बाद जब सारे स्थानांतरित शिक्षक अपने नए पदस्थापना वाले स्कूलों में चले जायेंगे तो इन स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को कौन पढ़ायेगा। सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है अन्यथा भारतीय जनता पार्टी ऐसे स्कूलों के बच्चों के साथ पूरी ताकत के साथ खड़ा है, जरूरत पड़ेगी तो धरना प्रदर्शन भी करेंगे पर इन स्कूलों को बंद नही होने देंगे।

जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, भाजपा विधायक दल स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा, भाजपा उत्तर मण्डल अध्य्क्ष लोकमनी चंद्राकर, नेता प्रतिपक्ष योगेश भाले, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हर्ष भाले, कोषाध्यक्ष होरीलाल देवांगन, भाजयुमो जिला मंत्री केवल देवांगन, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुणाल शर्मा, मण्डल महामंत्री सागर सोनी एवं केदारनाथ चंद्राकर सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट