दुर्ग

युवक ने लगाई फांसी
06-Mar-2022 2:30 PM
युवक ने लगाई फांसी

दुर्ग, 6 मार्च। रेलवे रिसाली गेट के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका युवक का शव मिला है. जानकारी मिलते ही मौके पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस पहुंची।  पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है। शनिवार की सुबह कुछ लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास बबूल के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके युवक का शव देखा। इसकी जानकारी तुरंत चौकी में दी गई। मृतक की पहचान कोमल साहू (25 ) निवासी रिसाली बस्ती के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक मृतक मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार की शाम को वह घर से निकल गया था। आज सुबह उसका फंदे पर झूलता हुआ शव मिला।

जानकारी मिलने पर मृतक कोमल साहू के परिवार वाले पहुंचे थे और उन्होंने कोमल द्वारा आत्महत्या नहीं किए जाने एवं उसकी हत्या की आशंका को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। उनका मानना था कि कोमल की हत्या की गई है। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


अन्य पोस्ट