दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च । तहसील दुर्ग ग्रामीण महिला साहू समाज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम आदर्श नगर दुर्ग केडी पाठशाला में मनाया गया। भक्तमाता कर्मा माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किया गया। राजगीत अरपा के धार के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। अतिथि के रुप में दुर्ग जिला की उपाध्यक्ष रागिनी साहू, समाजसेवी सरिता साहू, यमला साहू, मंजु साहू थी।
ग्रामीण महिलाओं द्वारा सुआ नृत्य श्रद्धा मंडली द्वारा और भी छत्त्तीसगढ की कला संस्कृति की झलक देखने को मिला। बेटियों ने भी युगल नृत्य की प्रस्तुति दी। मंत्री द्वारा उद्बबोधन में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस जब सफल होगा, नारी शक्ति आगे आकर रूढि़वादी, पर परावादी को तोड़ सके।
विवाह में जो साड़ी देने का नियम है उसे धीरे धीरे कम करें। शादी में दिखावा और खर्चा बहुत अधिक देखने को मिल रहा है, उसे कम करें और जो बचत करके अपने समाज के कार्य के लिए दानस्वरूप कुछ दे जिससे हमेशा के लिए उनका नाम समाज में अंकित रहे। नारी शक्ति ही परिवार और समाज को परिवर्तन कर सकती हैं। यही नारी अंतरराष्ट्रीय स मान के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वरिष्ठ समाजसेवी दीपक जगदीश साहू ने कहा कि महिलाएं रचनात्मक कार्य सिलाई प्रशिक्षण करके अपना रोजगार कर सकती हैं। समाज द्वारा सिलाई प्रशिक्षण चलाया जा रहा है। उसका भरपूर उपयोग करें। श्रद्धा साहू द्वारा महिलाओं को सहयोग प्रदान की गई। महिलाएं द्वारा सास बहू का नाटक मंचन किया गया। महिलाएं द्वारा कविता प्रस्तुत की गई। सीमा साहू कवियित्री द्वारा आवंव बहिनी मन आघु बढ़बों देश समाज राष्ट्र के नाम जगाबो की प्रस्तुति दी गई। डॉ। मोहित साहू ने अपनी कविता के माध्यम से नारी शक्तियों का मान बढ़ाया। तहसील ग्रामीण महिलाओं द्वारा समस्त बहनों का स मान किया गया।
इस सम्मान सभा में लगभग 600 महिलाएं और पुरुष वर्ग शामिल हुए। दुर्ग जिला के कार्यकारिणी अध्यक्ष यतिश साहू, जगदीश, दीपक, प्रीतम का स्वागत महिलाओं द्वारा किया गया। ग्रामीण से आई हुई बहनों का भरपूर सहयोग रहा। उपस्थित बहनें सावित्री साहू, यशोदा साहू, पुष्पा, लक्ष्मी, वारुणी, तारा, किरण साहू, माधुरी साव, लक्ष्मी साहू, पुष्पा, गिरजा उपस्थित थी। मंच संचालन पायल साहू, सीमा साहू तथा धन्यवाद सुशील साहू ने किया।