दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च । रायपुर में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव आज स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2।0 का नेशनल कॉन्क्लेव गार्बेज फ्री सिटी एवं स्वच्छता समारोह रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित किया गया। जिसमें भारत सरकार द्वारा आए पूरे देश से 150 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में बेस्ट टू वेस्ट प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
जिसमें नगर निगम दुर्ग द्वारा निर्मित विंडो स्व सहायता समूह द्वारा कचरा और वेस्ट सामग्री से निर्मित सामानों के लिए बनाए गए वाहन विन्डो (वेस्ट प्रोडक्ट इन दुर्ग ऑन व्हील) और उत्पादों का सचिव स्वच्छ भारत मिशन भारत सरकार मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन तथा सचिव नगरीय प्रशासन विभाग एवं सभी प्रतिनिधियों ने खूब सराहा।
नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, सेक्रेटरी मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन मनोज जोशी, चीफ सेक्रेटरी छग अमिताभ जैन, सेक्रेटरी छग अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन एवं डेवलपमेंट अलरमेलमंगई डी जॉइंट सेक्रेटरी स्वच्छ भारत मिशन अर्बन रूपा मिश्रा, छग मिशन डायरेक्टर एंड चीफ एग्जीक्यूटिव सौमिल राजन चौबे की मौजूदगी में दुर्ग नगर निगम के इस नवाचार की तारीफ की। प्रतिनिधियों ने महिला समूह से उनके द्वारा वेस्ट प्रोडक्ट बनाने के संबंध में जानकारी ली। महिला समूह के अनुरोध पर अतिथियों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाया एवं इस कार्य के लिए उनको बधाई दी।
कार्यक्रम में नगर निगम दुर्ग की स्वच्छता दीदी किरण साहू एवं लक्ष्मी जांगड़े का भी सम्मान किया गया। इस दौरान आयुक्त हरेश मंडावी, स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, एनयूएलएम के मुकेश कान्हा, कर्मशाला प्रभारी शोएब अली, पीआईयू शेखर वर्मा, राजू सिंह, सुरेश भारती एवं राहुल मोरान उपस्थित थे।