दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 मार्च। कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने बीती रात धमधा नाका लाईओवर में हुए हादसे में चार लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। दुर्ग शहर में लगातार एक्सीडेंट की घटनाओं के कारण हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए वोरा ने कहा कि दुर्घटनाएं रोकने के लिए यातायात विभाग को सभी जरूरी इंतजाम करना चाहिए।
वोरा ने आज इस मामले को लेकर ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह से चर्चा करते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने कहा है। वोरा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बीते एक ह ते में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जो चिंता का विषय है। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के इंतजाम तत्काल किए जाने चाहिए। वोरा ने कहा कि पिछले दो दशकों में शहर की आबादी बढऩे के साथ ही वाहनों की सं या भी लगातार बढ़ रही है। इस अनुपात में यातायात की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के इंतजाम पर व्यापक स्तर पर ध्यान देना आवश्यक है। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए व्यापक स्तर पर बारीकी से समीक्षा करना जरूरी है।
बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही हादसे रोकने के लिए शहर की प्रमुख सडक़ों पर जरूरी इंतजाम किया जाना चाहिए। इसके अलावा सभी प्रमुख सडक़ों पर रेडियम संकेतक लगाने का काम होना चाहिए, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके। अनियमित और बेतरतीबी से लगे होर्डिंग को स्थायी रूप से हटाने की कार्रवाई होना चाहिए। सडक़ों पर गड्ढे की तत्काल फिलिंग कराई जानी चाहिए, ताकि हादसे न हों। इसके अलावा सडक़ों पर आवारा मवेशियों के कारण भी हादसे होते हैं। हादसे रोकने के लिए हरसंभव उपाय तत्काल किए जाने चाहिए। हादसे में ट्रक ड्राइवर के अलावा तीन युवकों की मौत के बाद विधायक अरुण वोरा मर्चुरी पहुंचे। डीएसपी ट्रैफिक को व्यवस्था सुधारने के निर्देश भी दिए।
धमधा नाका स्थित राजीव गांधी सेतु जहां फुटपाथ और सडक़ लगभग बराबर है। कोई भी गाड़ी बेहिचक फुटपाथ पर चढ़ा सकता है। इसका उदाहरण तस्वीर से होता है। राजीव गांधी सेतु पर होने वाले तमाम दुर्घटनाओं के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग (यातायात विभाग) जिला प्रशासन मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं। लगातार प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराने के बाद भी न प्रशासनिक अधिकारी जागे, न जिम्मेदार जनप्रतिनिधिगण, जिन्हें जनता ने बहुत भरोसे के साथ जिताया। पूर्व पार्षद डी.प्रकाश ने उक्त आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि धमधा नाका स्थित राजीव गांधी सेतु से एक ट्रक नीचे गिरा, जिससे 4 लोगों की मृत्यु हुई। यह जिला प्रशासन की लापरवाही है। लगातार मांग के बावजूद न पुलिया का संधारण किया जा रहा है और न ही सुरक्षा के कोई उपाय। लगातार जिला प्रशासन को सडक़ और फुटपाथ का अंतर खत्म होने की शिकायत की जाती रही परंतु जिला प्रशासन अपने लापरवाही पूर्ण कार्यशैली के चलते फिर मौत का तांडव देखने को मिला।
प्रशासन तत्काल इसे प्राथमिकता से सेतु पर सुरक्षा के उपाय बढ़ाएं अन्यथा प्रशासन को विपरीत स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। जिसकी पूरी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगी। खामियों से भरा हुआ यह सेतु लगातार दुर्घटनाओं को अंजाम दे रहा है।