दुर्ग
शतरंज स्पर्धा के लिए दुर्ग से रिदिमा का चयन
03-Mar-2022 8:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा रायपुर में आयोजित सब जूनियर शतरंज स्पर्धा में अंडर 16 में जिले की शतरंज खिलाड़ी रिदिमा तिवारी का चयन राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा अंडर 16 के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित होने पर आज एमआईसी प्रभारी मनदीप सिंग भाटिया ने ट्रॉफी, टी शर्ट एवं गुलदस्ता भेंटकर रिदिमा का स मान किया तथा शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राज्य शतरंज संघ के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश शतरंज संघ के सह सचिव एवं दुर्ग जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, मुकेश तिवारी (पिता), सचिव मिथिलेश बंजारे, कोषाध्यक्ष तुलसी सोनी उपस्थित थे। उक्त स्पर्धा 4 मार्च से 8 मार्च तक दिल्ली में आयोजित है। रिदिमा तिवारी श्री शंकराचार्य विद्यालय क्लास 9जी की छात्रा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे