दुर्ग

हथियार लेकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार
03-Mar-2022 3:39 PM
हथियार लेकर डराने धमकाने वाला गिरफ्तार

दुर्ग, 3 मार्च। शंकर नगर दुर्ग में खुलेआम रोड पर लोगों को धारदार हथियार लेकर डरा धमकाने वाले आरोपी को मोहन नगर पुलिस ने गिर तार किया है। आरोपी के पास से धारदार हथियार जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक जानकारी मिली कि एक युवक वार्ड क्रमांक 10 दुर्गा चौक में धारदार हथियार लेकर लोगों को डरा रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी अरविंद परिहार (29 वर्ष) को गिर तार किया।


अन्य पोस्ट