दुर्ग
कुम्हारी, 2 मार्च । केंद्र सरकार के मानव संसाधन शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्कूल छोड़ चुके बच्चों एवं युवाओं को रोजगार परक शिक्षा से जोडऩे के लिए छत्तीसगढ़ के 86 स्कूलों में स्किलहब इनीशिएटिव कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की गई। एक जनवरी को इस कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्किल ट्रेनिंग के शॉर्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स को कराया जाएगा। इसके लिए शहर के स्वामी आत्मानंद शास. अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी को केंद्र बनाया गया है। जिसमें हेल्थ केयर एवं मीडिया ( कंप्यूटर शिक्षा ) व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्तमान में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है जो कि 10 मार्च तक रहेगी । जो भी इच्छुक युवक एवम युवतियां हैं जिनकी उम्र 15 से 29 के मध्य हो एवं जो अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हों, इच्छुक युवक एवं युवतियां स्वामी आत्मानंद शास .अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुम्हारी में आकर सम्पर्क करें।
साथ ही साथ बच्चों को छात्रवृत्ति की भी सुविधा दी जाएगी ।