दुर्ग
भिलाई नगर, 2 मार्च। रामनगर में मोटर सायकल हटाने के विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक-दूसरे से हाथ मुक्का बरसाने के बाद विवाद बढ़ा तो दोनों ईंटा फेंक कर मारपीट करने लगे। मोहल्ले वालों के बीचबचाव बाद वैशाली नगर थाना में दोनों पक्ष की काउंटर रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
वैशाली नगर पुलिस ने बताया कि रामनगर में 23 वर्षीय पंकज साव बाईक से अपने मित्र किशन यादव के घर मिलने गया था। मोटर सायकिल को किशन के घर के सामने खड़ा किया, तभी सुबह 9 बजे पड़ोस में रहने वाले राजेश साव का लडक़ा राजा अपने पिता के टेम्पो को बाहर निकाल रहा था, मोटर सायकल हटाने बोला तो पंकज रूको भाई हटा रहा हूं बोल जैसे ही बाईक हटाने लगा, राजा उसे गालियां देने लगा।
आवाज सुनकर राजा के पिता राजेश साव, मां ललिता देवी आये और सभी मिलकर पंकज से मारपीट करने लगे। ललिता देवी ने र्इंट से पंकज को मारा। पंकज भी मारपीट करने लगा। एक-दूसरे पर ईंट फेंकने पर मोहल्ले के पन्ना लाल साव, राजेन्द्र यादव, ओम साव ने बीच बचाव किया। पंकज की रिपोर्ट पर राजा, राजेश और ललिता के खिलाफ 294, 323, 34, 506 तथा 44 वर्षीय राजेश साव की रिपोर्ट पर पंकज के खिलाफ 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।