दुर्ग

केलाबाड़ी राजऋषि भवन में महाशिवरात्रि महोत्सव
02-Mar-2022 2:12 PM
केलाबाड़ी राजऋषि भवन में महाशिवरात्रि महोत्सव

दुर्ग, 2 मार्च। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केलाबाड़ी स्थित राजऋषि भवन में महाशिवरात्रि पर्व पर निराकार परमपिता परमात्मा शिव का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में योगेश क्षत्री (जेल अधीक्षक केंद्रीय जेल दुर्ग) सम्मिलित हुए। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा ब्रह्माकुमारी बहनों का जेल में कैदी भाई-बहनों के नैतिक उत्थान के लिए निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

साथ ही राष्ट्रीय योग दिवस, रक्षाबंधन इत्यादि कार्यक्रमों में भी इनका सहयोग हमें मिलता रहता है। रीटा बहन (संचालिका ब्रह्माकुमारीज) ने महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक रहस्य सुनाया। उन्होंने शिव के जन्मदिवस को महाशिवरात्रि के रूप में मनाना, शिवलिंग पर अक धतूरा तीन बेलपत्री, दूध चढ़ाना, रात्रि जागरण इसका अर्थ स्पष्ट करते हुए बताया कि परमात्मा तीन देवताओं द्वारा इस सृष्टि का कार्य कराते हैं, जिसकी याद में तीन बेलपत्र चढ़ाते हैं।


दूध चढ़ाने का अर्थ है इस महाशिवरात्रि में यह संकल्प करें बुराइयों को हम ग्रहण नहीं करेंगे व मन को सदैव निर्मल रखेंगे। रात्रि जागरण का अर्थ है इस कलयुग की रात्रि में आत्मिक ज्योति सदैव जगी रहे तभी हम सच्ची महाशिवरात्रि मना पाएंगे।
 


अन्य पोस्ट