दुर्ग

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो घायल
02-Mar-2022 2:11 PM
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, दो घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मार्च। 
पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। उसे बचाने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति के साथ भी हाथ मुक्का एवं डंडे से मारपीट की गई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 बी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कुंदन काकडे निवासी खोपली बाजार चौक भिलाई स्टील प्लांट में ठेकेदारी में मजदूरी काम करता है। 28 फरवरी के लगभग शाम 6 बजे वह बाजार चौक नंदी के पास बैठा हुआ था। उसी समय गांव का आरोपी श्रवण काकड़े आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली गलौज करने लगा। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर हाथ-मुक्का एवं डंडे से प्रार्थी की पिटाई कर दी। मारपीट होते देख प्रार्थी का साथी राकेश काकडे बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। जिससे दोनों घायलों के हाथ पैर आदि में चोटें आई।
 


अन्य पोस्ट