दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 2 मार्च। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने शिवनाथ तट पर भगवान भोलेनाथ की विधि विधान
के साथ पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किए।
इस मौके पर सभापति राजेश यादव, संस्कृति एवं पर्यटन प्रभारी अनूप चंदानिया, पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष आर।एन। वर्मा, सहित अन्य एमआईसी
सदस्यगण, पार्षद, एल्डरमेन तथा निगम के अधिकारी कर्मचारी और आम जनता उपस्थित थे। नगर निगम द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर शिवनाथ तट में
भगवान शिव की आराधना व आरती के साथ रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव के
साथ समस्त उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित शिवनाथ नदी की आरती किए।
उन्होंने बर्फ से बने शिवलिंग की पूजा अर्चना कर शहर की मंगल कामना करते हुए शहर की खुशहाली और विकास के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर
विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, आयुक्त हरेश मंडावी और सभापति राजेश यादव ने शिवनाथ तट पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं को शिवरात्रि
पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।
एमआईसी सदस्य संजय कोहले, दीपक साहू, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, मनदीप सिंह भाटिया, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, अजय गुप्ता, कृष्ण देवांगन,
कुलेश्वर साहू, प्रकाश गीते, अजय मिश्रा, आरके पांडेय, आरके जैन, सहायक अभियंता आरके पालिया, गिरीश दिवान, विनोद मांझी, मोहित मरकाम, दुर्गेश
गुप्ता, शिव शर्मा, नारायण ठाकुर, थानसिंह यादव, नारायण यादव, ईश्वर वर्मा समेत अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।