दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 मार्च। भारती विश्वविद्यालय में दो दिवसीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन 27 एवं 28 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि सुशील चन्द्राकर (कुलाधिपति, भारती विविद्यालय), मुख्य अतिथि डॉ. एचके पाठक (कुलपति, भारती विश्वविद्यालय), कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार (कुलसचिव, भारती विश्वविद्यालय) तथा कार्यक्रम संचालक डॉ। श्रद्धा वैष्णव, मंच संचालक डॉ. एम आराधना बारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा विज्ञान की उपयोगिता, इतिहास व भविष्य की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों द्वारा पोस्टर मेकिंग, क्वीज एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी गयी।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस पर कार्यक्रम के मु य वक्ता डॉ. दीपा बिश्वास (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान, कलिंगा विश्वविद्यालय) द्वारा द साइंस एंड आर्ट ऑफ प्लांट टिश्यू कल्चर इस विषय पर व्या यान दिया गया। कार्यक्रम के अंत में पोस्टर मेकिंग, क्वीज एवं तत्कालिक भाषण के विजेता एवं प्रतिभागी विद्याथिर्यों पुरस्कार पूर्व प्रमाण-पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा डॉ. आलोक भट्ट (अकादमीक प्रमुख) द्वारा की गई। इस दो दिवसीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम में भारती विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गयी।