दुर्ग

गांव से लेकर शहर के बूथों तक सुने गए पीएम मोदी की मन की बात
28-Feb-2022 2:25 PM
गांव से लेकर शहर के बूथों तक सुने गए पीएम मोदी की मन की बात

दुर्ग, 28 फरवरी । माह के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम से आम जनों को जोडऩे भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार पूरे जिले भर के 13 मंडलों में भाजपा गांव से लेकर शहर तक बूथों व चौपालों मे व कार्यकर्ताओं के घर बैठकर प्रधानमंत्री की मन की बात का लाइव प्रसारण देखा और उनके बताए ज्ञानवर्धक व प्रेरणादाई बातो से अवगत तथा पीएम द्वारा वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के अपील पर अमल करने का संकल्प लिया गया।

मन की बात कार्यक्रम के तहत शहर के चंडी शीतला मंडल मे शंकर नगर वार्ड 10 व मोहन नगर वार्ड 13 आयोजित कार्यक्रम में जिला भाजपा मंत्री व जिला कार्यक्रम प्रभारी दिनेश देवांगन व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर चंद्राकर महामंत्री बंटी चौहान, पार्षद अजित वैद्य, प्रभारी वीरेंद्र तन्ना, अरुण अग्रवाल, निशिकांत मिश्रा, सुरेश शर्मा, आशीष तिवारी, सन्नी कहार, दीपक साहू, महेश देवांगन, शामिल हुए इसी प्रकार शहर के विभिन्न बूथों पर भाजपा पदाधिकारी पार्षद व कार्यकर्ताओ ने टीवी मोबाईल के जरिए सार्वजनिक रूप से आम लोगो के बीच बैठकर मन की बात कार्यक्रम मे शामिल हुए।

सिकोला भाठा पटरी पार मंडल मे लुकेश बघेल, कांशीराम कोसरे, उमेश यादव, जितेंद्र ठाकुर, दिलीप साहू के एस ओझा, अल्का बाघमार,स्वरूप लता पाण्डेय, पीलिया साहू, कन्हैया देवांगन, सुधा सिंह, खिलेश्वरी साहू, उषा निर्मलकर, अंजू तिवारी, आशीष पांडे, दुधारू साहू आदि मौजूद थे।
 


अन्य पोस्ट