दुर्ग
शासन की योजनाओं के मॉडल बने आकर्षण का केन्द्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 फरवरी। नगर निगम द्वारा रविवार को विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व एवं पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा के निरंतर सक्रियता से तीसरी बार राजेंद्र पार्क में भव्य फ्लावर शो का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फ्लावर शो के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, आयुक्त हरेश मंडावी, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों का दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने निरीक्षण किया और प्रदर्शनी में लगे फूलों की तारीफ करते हुए कहा कि राजेन्द्र पार्क में हो रहे भव्य फ्लावर शो का आयोजन तारीफे काबिल है।
इस मौके पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही पर्यावरण का संरक्षण और उनके स्वास्थ्य के प्रति मनोरंजन के प्रति भी हमारा दायित्व बनता है। महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में राजेंद्र पार्क में तीसरी बार भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित कर कुछ दायित्व को निभाने का प्रयास किया है। महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद नगर निगम द्वारा यह तीसरी बार मनोरंजन के कार्य के तहत यह भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ से लोगों को स्वस्थ पर्यावरणीय मनोरंजन प्रदान किया। यहां फूलों की प्रदर्शनी के अलावा विभिन्न प्रजातियों के पौधे का प्रदर्शन किया गया। पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने कहा कि फ्लावर शो के अलावा जनता के मनोरंजन के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। महिला स्व सहायता समूह द्वारा निर्मित सामानों की भी प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित एमआईसी सदस्य, पार्षद व निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
आयुक्त ने चलाया चाक, बनाए फ्लावर पाट और दीये बनाए
नगर पालिक निगम दुर्ग का राजेन्द्र पार्क में भव्य फ्लावर शो में निगमायुक्त हरेश मंडावी सहित निगम के स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दीवान ने के डी पब्लिक स्कूल मीनाक्षी नगर के द्वारा रखे कुम्हार के चाक से लावर पाट एवं दीया समेत अन्य सामान बनाने का सफल प्रयास किया।
विधायक अरुण वोरा के मंशा के अनुरूप एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व एवं पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा के प्रयास से आयोजित सफल इस वर्ष के तीसरे भव्य फ्लावर शो में शासन की योजनाओ को प्रमुखता से मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया। नगर निगम दुर्ग द्वारा आयोजित लावर शो में मिट्टी से दीया, घड़ा आदि बर्तन बनाने वाले हार परिवार के द्वारा राजेंद्र पार्क में चाक स्थापित किया गया था, उस चाक से मिट्टी के दीया, घड़ा आदि को आकार दे रहे थे। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित निगम आयुक्त हरेश मंडावी और गिरीश दीवान स्वस्थ प्रभारी ने चाक चलाकर फ्लावरपाट एवं दिया बनाने का सफल प्रयास किए।