दुर्ग

मेधावी छात्र हुए सम्मानित
27-Feb-2022 3:25 PM
मेधावी छात्र हुए सम्मानित

उतई, 27 फरवरी ।  प्राथमिक शाला रूआबांधा भिलाई में लक्ष्मीनारायण अग्रवाल एवं  निर्मला अग्रवाल के नाम पर स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों को दिया गया। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के छात्र छात्राओं को कुल 30000 स्कॉलरशिप तमोतिया ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया गया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शशि सिन्हा महापौर नगर पालिक निगम रिसाली एवं अध्यक्षता केशव बंछोर सभापति नगर निगम रिसाली उपस्थित थे।
आमंत्रित अतिथियों में पार्षद  सारिका प्रेमचंद साहू, पार्षद ममता यादव, पार्षद  टीकम साहू, सनीर साहू विनय नेताम, डोमन बारले, सोनिया देवांगन, शाला विकास समिति के अध्यक्ष  पेनुप नेताम, पूर्व अध्यक्ष दशरथ साहू ,पूर्व पार्षद राजेंद्र रजक ,पूर्व एल्डरमैन प्रेमचंद साहू उपस्थित थे कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार की ट्रस्टी  निर्मला अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, एस तमोटिया, ममता तमोतिया उपस्थिति थी।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य दीप्ति गुप्ता द्वारा स्वागत भाषण देते हुए अग्रवाल परिवार को धन्यवाद दिया एवं विद्यालय के समस्याओं को अतिथियों के समक्ष रखी। कार्यक्रम में  संस्कृति शर्मा  शकुंतला नायडू डॉ कल्पना आर के साहू, सौरभ देवांगन, दिनेश बघेल, नरेश देवांगन, प्रवीण वर्मा, पूजा अग्रवाल, सरस्वती नायडू, जया किरण, बालपांडे, भारतीय साहू, प्रशांत पांडे आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्याख्याता  केआर देशमुख द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापित किया।

स्कॉलरशिप प्राप्त करने छात्र टीकाराम सिन्हा, आकाश वर्मा, यामिनी यादव, मानसी यादव, कंचन यादव, जया निर्मलकर, गजेंद्र शर्मा, योगिता गुप्ता, रानू बंजारे, संजना सिन्हा, वर्षा देवांगन और टोमेन्द्र उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट