दुर्ग

निगम क्षेत्र में 1 मार्च तक बनाए जाएंगे राशन कार्ड
27-Feb-2022 2:34 PM
निगम क्षेत्र में 1 मार्च तक बनाए जाएंगे राशन कार्ड

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी ।
नगर निगम क्षेत्र में शिविर लगाकर लोगों का एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनाया जा रहा है। इसके लिए 18 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक अलग-अलग वार्डों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में हितग्राही इसका लाभ उठा रहे है। जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर पहुँच रहे है। इसमें शिविर में कुल 71 आवेदन प्राप्त हुए है, एपीएल कार्ड के 37 एवं बीपीएल कार्ड के 34 आवेदन हितग्राहियो ने जमा किया है। अब तक एपीएल 268 एवं बीपीएल 171 कुल 439 लोगों ने राशन कार्ड बनवाने दिया आवेदन निगम क्षेत्र में बनाए जा रहे राशन कार्ड बनाने के लिए लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी। राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया जाएगा। लोगों को इससे सबंधित कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षद इस कार्य में अपने वार्ड वासियों की मदद कर रहे है।
 


अन्य पोस्ट