दुर्ग

अंडरब्रिज निर्माण अंतिम चरण पर
27-Feb-2022 2:30 PM
अंडरब्रिज निर्माण अंतिम चरण पर

छत्तीसगढ़ संवाददाता
दुर्ग, 27 फरवरी।
  छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन, वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने आज धमधा नाका और रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में तेजी आने पर वोरा ने संतोष व्यक्त किया। रेलवे, पीडब्लूडी (सेतु) विभाग के अधिकारियों को समन्वय से बचे सभी कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। वोरा ने कहा कि दोनों अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर पटरीपार की एक लाख आबादी को इसका लाभ मिलेगा। पटरीपार की ओर जाने वाले आम जनता को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

वोरा ने बताया कि 11 करोड़ की लागत से धमधा नाका अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। रायपुर नाका क्रासिंग में 8 करोड़ की लागत से अंडरब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। दोनों अंडरब्रिज का कार्य तेजी से हो रहा है। बारिश से पहले सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए। रायपुर नाका अंडरब्रिज निर्माण के निरीक्षण के दौरान पटरीपार के नागरिकों ने वोरा के प्रति आभार व्यक्त किया।

नागरिकों ने कहा कि विधायक वोरा के प्रयासों से ही अंडरब्रिज निर्माण कार्य हो रहा है। वोरा ने बार-बार अफसरों को निर्देश देकर निर्माण कार्य में तेजी लाने कहा। नागरिकों ने कहा कि नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा देने के लिए रायपुर नाका अंडरब्रिज में 50 लाख रुपए की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कराया गया है।

तितुरडीह से रायपुर नाका आने-जाने वाले नागरिकों को इससे आवागमन में सुविधा मिलेगी. ब्लाक का निर्माण न होने पर लोगों को काफी घूमकर आना पड़ता है। नागरिकों ने समय रहते इसकी प्लानिंग करने और लगातार प्रयास कर निर्माण कराने के लिए वोरा के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। वोरा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रायपुर नाका से पटरी के किनारे तितुरडीह की ओर जाने वाली सडक़ का सीमेंटीकरण किया जाएगा।


अन्य पोस्ट