दुर्ग
दूसरे का अस्पताल में चल रहा था इलाजज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 26 फरवरी। जिला पुलिस दुर्ग के दो आरक्षकों की आज मौत हो गई। एक आरक्षक लंबे समय से बीमार था और इलाज के दौरान उसने सुबह 10 बजे अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि आईयूसीएडब्ल्यू शाखा के आरक्षक कौशल बाफना का शव टोल प्लाजा के पास संदिग्ध अवस्था में मिला है जिस पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव ने बताया कि आज सुबह 11.30 बजे के सूचना प्राप्त हुई थी कि बाफना टोल प्लाजा के पास एक युवक का शव पड़ा है, मोहन नगर पुलिस ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इस संबंध में थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने बताया कि मृतक पीयूष बैस (37 वर्ष) आईयूसीएडब्ल्यू शाखा भिलाई में रीडर के पद पर पदस्थ था। पारिवारिक विवाद के चलते कुछ दिनों से परेशान था। बाफना टोल प्लाजा के पास आज संदिग्ध अवस्था में उसका शव मिला है। मोहन नगर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरा आरक्षक चौकी जेवरा सिरसा में पदस्थ था। विगत दिनों बीमार होने पर उसे इलाज के लिए शंकराचार्य जुनवानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी रिपोर्ट कोविड-19 आई थी परंतु इलाज के दौरान कोरोना से वह ठीक हो गया था परंतु अन्य बीमारियों के कारण उसका इलाज जारी था आज सुबह 10 बजे उसके निधन की अस्पताल प्रबंधन ने पुष्टि की। मृतक आरक्षक अनुज राय (32 वर्ष) सूर्य नगर धमधा क्षेत्र का निवासी था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आईयूसीएडब्ल्यू शाखा मीता पवार ने बताया कि कुछ समय पहले ही पीयूष बैस का स्थानांतरण पुलिस लाइन दुर्ग में हो गया था।