दुर्ग

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की बैठक
26-Feb-2022 3:41 PM
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 फरवरी ।
भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति की बैठक समिति अध्यक्ष मदन जैन पार्षद की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक दिवस को धूमधाम व सफल बनाने के लिए कार्यकारिणी में चर्चा कर महावीर जयंती समारोह के स्वरूप को बहुत प्रधानता देने की सहमति प्रदान की गई। प्रचार मंत्री संजय बोहरा ने बताया बैठक में सदस्यों ने अपने अपने विचार रखें और संकल्प लिया कि विगत 2 वर्ष के कोरोना काल के चलते  नहीं मना पाने के कारण इस वर्ष भव्य स्वरूप देने की कोशिश करना है।

कार्यकारी अध्यक्ष प्रकाश गोलछा ने सभी सदस्यों के सुझाव और विचारों पर ध्यान देकर रूपरेखा तैयार की और बताया कि इस वर्ष 5 दिन मनाएंगे। अध्यक्ष मदन जैन ने सभी स्थानीय पंचायत, मंडल प्रमुख, महिला मंडल, युवा मंडल से इस अवसर पर सुझाव और अपनी राय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त सकल जैन समाज से मांगी. बैठक में मदन जैन, प्रकाश गोलछा, महेंद्र दुग्गड़, भागचंद बोहरा, दिलीप बाकलीवाल, गिरीश पारख, दीपक जैन, निर्मल श्रीश्री माल, मनोज बाकलीवाल उपस्थित थे. पांच दिवसीय भव्य आयोजन में प्रत्येक दिवस अलग-अलग कार्यक्रम संपादित होंगे जिसमें मु य रुप से मंत्र जाप, सामायिक, प्रभात फेरी, गो घास कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, फल वितरण संपन्न होना है।
 


अन्य पोस्ट