दुर्ग

रेत खाली करने गए हाईवा ड्रायवर को पीटा, 3 पर जुर्म
25-Feb-2022 5:48 PM
 रेत खाली करने गए हाईवा ड्रायवर को पीटा, 3 पर जुर्म

भिलाई नगर, 25 फरवरी। प्रगति नगर में हाईवा से रेत खाली करने गए ड्राइवर से एक परिवार ने जमकर मारपीट की है। घायल ड्रायवर की रिपोर्ट पर नेवई पुलिस मारपीट करने वाले निशांत इकबाल, उसके पिता और माँ के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

पुलिस के अनुसार ग्राम अचानकपुर थाना उतई निवासी नंदकिशोर निर्मलकर (23 वर्ष) कल सडक़ 14/ए प्रगति नगर रिसाली में हाईवा से रेत लेकर अनूप चंद्राकर के प्लाट में खाली करने गया था। हाईवा को खाली करने लगा तो पड़ोस में रहने वाला निशांत इकबाल आया और उसकी गाड़ी के पीछे अपनी कार खड़ी कर गालियां देने लगा। मना करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी जिसकी जानकारी नंदकिशोर ने अनूप चंद्राकर को फोन से दी। अनूप ने गाड़ी को खाली न कर वहीं रूकने कहा।

एक घंटे बाद अनुप चंद्राकर के आने के बाद नंदकिशोर गाड़ी खाली करने लगा तो निशांत इकबाल तथा उसके पिता एवं मां एक राय होकर नंदकिशोर से मारपीट करने लगे। अनुप चंद्राकर, मिस्त्री परदेशी राम, गोलू निषाद, रमेश चंद्राकर बीचबचाव कर ड्रायवर को बचाया। मारपीट से घायल नंदकिशोर ने नेवई थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी है।


अन्य पोस्ट