दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी। विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल के मंशा के अनुरूप निगम द्वारा यह तीसरी बार भव्य फ्लावर शो का कार्यक्रम राजेंद्र पार्क में 27 फरवरी को प्रात: 11 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। इसके लिए निगम आायुक्त हरेश मंडावी के दिशा निर्देश पर लावर शो कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी एमपी गोस्वामी एवं सहायक अभियंता नोडल अधिकारी जितेन्द्र समैया को नियुक्त किया गया है। महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर पर्यावरण विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने निगम के इस भव्य लावर शो कार्यक्रम में इस बार दुर्ग के द्वारा पारिवारिक वातावरण के अनुसार मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं इसके साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए स्टॉल बनाए गए हैं, जहां प्रतिभागी सुबह 11 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक राजेन्द्र पार्क में पहुँचकर अपना पंजीयन कराकर भाग ले सकेंगे।
पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा ने राजेन्द्र पार्क में फ्लावर शो की तैयारी को लेकर निरीक्षण नोडल अधिकारी मोहनपुरी गोस्वामी, एल्डरमेन रत्ना नारमदेव, उद्यान प्रभारी अनिल सिंह, अनीस खान और अन्य के साथ किया। पयर्वारण प्रभारी ने शहर की आम जनता से अपील है कि वे नगर निगम के इस भव्य आयोजन का अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर लाभ उठाएं। फ्लावर शो में व्यक्तिगत समूह द्वारा विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाएंगे। साथ ही लावर शो में विभिन्न प्रकार के ़लावर राजेन्द्र पार्क में रखें जयेगें,