दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 25 फरवरी । कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश और निगम आयुक्त हरेश मंडावी के मार्गदर्शन में निगम के अतिक्रमण अमले ने दुकान के बाहर समान सजाकर रखने वाले और दुकान के बाहर यातायात में बाधित हो रही होंडिंग, पोस्टर और साइन बोर्ड को हटाया गया।
गुरुवार को न्यू बस स्टैंड, एरिया, पचरी पारा होते हुए स्टेशन रोड से अतिक्रमण हटावाया। निर्धारित सीमा से सडक़ पर सामान रखने वाले लगभग 90 दुकानदारों के खिलाफ सामान हटाने की कार्रवाई की गई। दो घंटे की इस कार्रवाई में अमले ने कहा दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान की जब्ती होने की चेतावनी दी। गुरुवार सुबह 11 बजे नगर निगम अधिकारियों को देखते ही दुकानदारों में भगदड़ मच गई। कई दुकानदार ने अपना सामान समेटने लगे। इस बीच अन्य दुकानदार अपना सामान नहीं समेट पाए उसको उनके सामान को हटाकर समझाइश दी गई।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने दुकानदारों से कहा सामान हटाने के बाद अब दोबारा देखे जाने पर दुकान के बाहर रखे गए सारे सामान को जब्त कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब जुर्माना के साथ अतिक्रमण करने पर सामान जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के मौके पर अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, उडऩदस्ता शिव शर्मा, बाजार प्रभारी थान सिंह यादव, भुवान साहू, शशिकांत यादव के अलावा टीम मौजूद थे।