दुर्ग

शराब खरीदने गए युवक से रूपये छीन चार लोगों ने पीटा
23-Feb-2022 7:04 PM
शराब खरीदने गए युवक से रूपये छीन चार लोगों ने पीटा

भिलाई नगर, 23 फरवरी। देशी शराब भ_ी के पास शराब खरीदने गए युवक के रूपये छीन कर चार लोगों ने जमकर उसकी पिटाई की है। पीडि़त राजकुमार मंगोरे की रिपोर्ट पर छावनी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 327 व 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि जेपी नगर मोची मोहल्ला गुप्ता होटल के समीप निवासी राजकुमार सुबह 9 बजे देशी शराब भटठी शराब लेने गया था। काउंटर में अद्धी लेने के बाद जैसे ही वह 220 रूपये दे रहा था, पीछे से राजू उडिय़ा आकर रूपये छीन लिया और राजू के साथ पहुँचे उसके तीन अन्य साथियों ने गालियाँ देते हुए राजकुमार को पीटने लगे। राजू ने ईट से उसकी  आंख पर मार दिया। इस दौरान जुगानी, रशीद और जागेश्वर के बीचबचाव बाद आरोपी भाग निकले।


अन्य पोस्ट