दुर्ग

गजानन महाराज का अभिषेक
23-Feb-2022 3:21 PM
गजानन महाराज का अभिषेक

दुर्ग, 23फरवरी। गजानन महाराज (शेगांव)का तीन दिवसीय प्रकट दिवस समारोह 21 फरवरी को गजानन नगर दुर्ग में उल्लासमय वातावरण में प्रारंभ हुआ। 22 फरवरी को सुबह 6 बजे गजानन महाराज का अभिषेक हुआ। रूद्राभिषेक में सागर देशपांडे, गिरीश पालेकर, प्रशांत आकरे, चंद्रशेखर अनवेकर, आदित्य खानखोजे एवं सुरेश कुकडे सपत्नीक जजमान के रूप में पूजा मे बैठे। दोपहर 1 बजे महाआरती के बाद उपस्थित भक्तजनों द्वारा भोगप्रसाद ग्रहण किया गया।

दोपहर 4 बजे से संध्या 6 बजे तक गजानन महिला मंडल  की महिलाओं द्वारा संगीतमय भजन किया गया। संध्या 7 बजे नियमित आरती के उपरांत रात्रि 8 बजे स्नेहलता श्रीपाद साठे (पुणे ) के संगीतमय कीर्तन के बाद द्वितीय दिन के कार्यक्रम की समाप्ति हुई। 23 फरवरी को होने वाले समापन समारोह में रात्रि 8 बजे भक्ति सागर मानस मंडली द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय गायन किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट