दुर्ग

रेप, आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास
23-Feb-2022 3:20 PM
रेप, आरोपी को 10 वर्ष का सश्रम कारावास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23फरवरी ।
घर  में नाबालिक  पीडि़ता को अकेली पाकर उसे शादी का प्रलोभन एवं जान से मारने की धमकी देकर लगातार अनाचार की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है।
 अपर सत्र न्यायाधीश नीरू सिंह तृतीय एफटीसी की कोर्ट ने आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की परिपेक्ष धारा 376 एवं धारा 5 ठ,  6 के तहत 10 वर्ष सश्रम कारावास तथा 500 रुपए अथदंड की सजा सुनाई है।

अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक राजेश कुमार साहू ने पैरवी की थी। राजेश कुमार साहू ने बताया कि 30 सितंबर 2018 को 16 वर्षीय नाबालिग पीडि़ता के परिजनों ने पद्मनाभपुर चौकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी दसवीं कक्षा की पढ़ाई करती  है। जब घर में कोई नहीं रहता था तब ठगड़ा नहर के पास रहने वाला आरोपी पिंटू यादव (24) जबरन घर में प्रवेश कर पीडि़ता को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना को अंजाम देता था।

 यह बात किसी को बताने पर वह जान से मारने की धमकी देता था। कुछ दिनों पूर्व किशोरी घर में चुप चुप रहने लगी और उसकी  सेहत गिरने लगी। तब घरवालों ने उससे पूछताछ की, तब पीडि़ता ने अपने साथ बीती घटना बताई। इसी के साथ पीडि़ता ने परिजनों को बताया कि वह गर्भवती हो गई है। तब परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई।


अन्य पोस्ट