दुर्ग

चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल सुपेला में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू
22-Feb-2022 3:25 PM
चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल सुपेला में ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 फरवरी ।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदाय करने हेतु कल सिविल अस्पताल सुपेला एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा, कुम्हारी, बोरी, उतई, में ब्लड स्टोरेज  यूनिट का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर सिविल अस्पताल सुपेला में महापौर भिलाई नीरज पाल, प्रकाश कुमार सर्वे आयुक्त नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई के सभी पार्षद, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस.ठाकुर, डीएचओ सतीश कुमार मेश्राम, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुगम सांवत उपस्थित थे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुम्हारी में ब्लड यूनिक का शुभारंभ  के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष के. रवि, मुख्य नगर पालिका अधिकारी जितेन्द्र कुशवाहा एवं पार्षदगण उपस्थित थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धमधा में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिता गुप्ता, जिला पंचायत सभापति समसीत कुरेशी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ.डी.पी.ठाकुर, सुश्री शशि मैत्री, ब्लड यूनिट इन्चार्ज, बी.पी.एम. राजेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे।  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरी में स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी अधिकारी एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में ब्लड स्टोरेज युनिट का शुभारंभ किया गया।   
 


अन्य पोस्ट