दुर्ग

ताम्रध्वज ने जनप्रतिनिधियों का पंचायत रत्न से किया सम्मान
22-Feb-2022 3:18 PM
ताम्रध्वज ने जनप्रतिनिधियों का पंचायत रत्न से किया सम्मान

उतई, 22 फरवरी । दुर्ग ब्लॉक के ग्राम पंचायत मचांदुर  के नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच सहित सभी पंचों को गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के द्वारा पंचायत रत्न से सम्मानित किया गया और सरपंचों को अपने-अपने गांव के विकास के लिए कुछ नया करने को कहा गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत मचांदुर के युवा कांग्रेस नेता एवं सरपंच दिलीप साहू, उपसरपंच गजेंद्र साहू, पंच प्रवीण यदु, तुकाराम साहू, गणपत साहू, मोहन साहू, सीताराम देवांगन, वीरेंद्र साहू, कुंती यदु, मनोरमा साहू, पूर्णिमा साहू,  लक्ष्मी ठाकुर, परमिला पटेल, राधा साहू, संतोषी ठाकुर सहित सभी पंचगण शामिल हुए. सभी को प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।


अन्य पोस्ट