दुर्ग

ट्रांसपोर्टर की बोलेरो को ट्रक ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे
22-Feb-2022 3:08 PM
ट्रांसपोर्टर की बोलेरो को ट्रक ने मारी ठोकर, बाल-बाल बचे

भिलाई नगर, 22 फरवरी। खालसा ढाबा के पास कल दोपहर एक ट्रांसपोर्टर की बोलेरो को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार ट्रांसपोर्टर और उसका मुंशी बाल-बाल बचे लेकिन उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। रिपोर्ट पर कुम्हारी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।  

कुम्हारी पुलिस ने बताया कि ट्रांसपोर्टर अनूप सिंह भुवाल (42 वर्ष) 21 फरवरी को अपनी बोलेरो कार क्रमांक सीजी 07 सीए 8811 से मुंशी तेज राम साहू के साथ दुर्ग से बागबहरा जा रहे थे तभी करीबन दोपहर 2 बजे जीई रोड खालसा ढाबा के पास कटिंग पर पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजे 9997 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बोलेरो को पीछे से ठोकर मार दी। बोलेरो के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।


अन्य पोस्ट