दुर्ग
दुर्ग, 22 फरवरी। निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर यातायात व्यवस्थाओं को लेकर इंदिरा मार्केट क्षेत्र स्टेशन रोड शिवम मॉल तक में दुकान के बाहर समान सजाकर या दुकान के ऊपर समान लटकाकर रखने वालों के खिलाफ आज भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चली। शहर को साफ रखने की मुहिम के चलते दुर्ग नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ चालान करके जुर्माना लगाना शुरू कर दिया है। दुकानदार दुकान के बाहर समान निकलकर रखने वालों पर निगम टीम नजर, निगम प्रशासन इसके खिलाफ निरन्तर कमर कसता नजर आ रहा है। इस क्रम में आज इंदिरा मार्केट में दुकान के बाहर समान फैलाकर रखने वालों पर अतिक्रमण प्रभारी दुर्गेश गुप्ता, उडऩदस्ता प्रभारी शिव शर्मा, प्रभारी बाजार अधिकारी थानसिंह यादव, सहायक बाजार प्रभारी ईश्वर वर्मा ने इंदिरा मार्केट क्षेत्र में घूम-घूमकर साई नाथ दोसा से 1000 रुपए, साई मधुर से 1000 रुपए, चंदा इलेक्ट्रानिक से 100, गोपाल इलेक्ट्रानिक से 500 रुपए, सागर सेलून से 200 रुपए, गणेश डेयरी से 100 रुपए, विन फैशन से 200 रुपए, जुर्माना वसूला गया