दुर्ग

एपीएल-बीपीएल परिवार का राशनकार्ड बनवाने लगे शिविर में 36 ने दिए आवेदन
22-Feb-2022 3:02 PM
एपीएल-बीपीएल परिवार का राशनकार्ड बनवाने लगे शिविर में 36 ने दिए आवेदन

सर्वे में छूटे हुए हितग्राही कर सकते हैं आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 फरवरी।
शासन के आदेशनुसार एवं निगमायुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर शहर सीमा क्षेत्र अंतर्गत छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड बनाया जा रहा है। शिविर में हितग्राही इसका लाभ उठा रहे हंै, जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर शिविर पहुँच रहे हंै।

ओबीसी सर्वे में छूटे लोग यहां भी शिविर में आवेदन कर सकते हैं।प्रभारी राजस्व अधिकारी नारायण यादव ने बताया कि कल  शिविर में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राथमिकता के 7 ,एपीएल कार्ड के 28 और निशक्त 1 आवेदन हितग्राहियों ने जमा किया है। राशनकार्ड बनाने के लिए लंबित आवेदनों की किया जाएगा। नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी। राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनवाने शिविर में पहुँच रहे हैं।
 


अन्य पोस्ट