दुर्ग

357 केंद्रों में होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा
21-Feb-2022 4:51 PM
357 केंद्रों में होगी 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी।
कोरोना के गाइड लाइन का पालन करने इस बार परीक्षा केन्द्रों की संख्या 3 गुनी हो गई है। कोरोना के पहले परीक्षा केन्द्र 122 बनाए गए थे। इस बार 357 केन्द्रों में दसवीं-बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं होगी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित समय सारिणी अनुसार बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं 2 मार्च तथा दसवीं बोर्ड की 3 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा संचालन के लिए जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। प्रश्नपत्र व गोपनीय सामग्रियां 24 व 25 फरवरी को सभी मुख्य केन्द्रों के केन्द्राध्यक्षों को शासकीय जेआरडी स्कूल से वितरित किया जाएगा।

जिला शिक्षा कार्यालय के परीक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस बार दसवीं बोर्ड की परीक्षा में 18258 तथा बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में 15947 विद्यार्थी स िमलित होंगे। परीक्षा के दिन सभी विद्यार्थी सुबह 9 बजे अपना स्थान ग्रहण करेंगे। 9।05 बजे से उत्तर पुस्तिकाएं बांटी जाएगी। 9।10 बजे तक अध्ययन के लिए प्रश्नपत्र दिए जाएंगे।

उत्तर लेखन कार्य 9।15 से 12।15 बजे तक होगा। इस बार मुख्य परीक्षा केन्द्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी करते हुए 7 और केन्द्र बनाए गए हैं। इस तरह मुख्य केन्द्रों की सं या 129 है।  जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने सीजी बोर्ड परीक्षा संचालन के लिए सभी प्राचार्यों/केन्द्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि वे अपने सहयोगी के साथ संबंधित तिथि में शासकीय जेआरडी विद्यालय में सुबह 11 बजे उपस्थित होकर प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे।

निर्धारित समय पर वितरण केन्द्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर टोकन लेंगे। परीक्षा के दौरान विषम परिस्थितियों के समाधान, केन्द्रों की सतत निगरानी, निरीक्षण एवं अन्य जानकारी के लिए डीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम (फोन नं 0788-2322345) की स्थापना की गई है। जिसके प्रभारी अधिकारी अमित घोष (मो 83198-44998), होमन लाल भोसले (मो 94060-96384), परीक्षा प्रभारी नवनीत कुमार राम (मो। 98932-15765), पायल अग्रवाल (मो 96911-56218), विजय देवांगन (मो 88780-08811) को नियुक्त किया गया है।
 


अन्य पोस्ट