दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 21 फरवरी । उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित सेक्टर स्तरीय महिला हैण्डबाल प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मनसा महाविद्यालय में किया गया। जिसमें गल्र्स कॉलेज दुर्ग की टीम लगातार सातवें वर्ष भी चैम्पियन रहीं। यह प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली गई, जिसमें 06 अंक प्राप्त कर महाविद्यालय विजेता रहा। सभी मैच एक तरफा रहा।
पहले लीग मैच में शासकीय कन्या महाविद्यालय दुर्ग ने सुराना महाविद्यालय दुर्ग को 20-06 से तथा दूसरे मैच में पाटन महाविद्यालय को 15-03 से एवं तीसरे मैच में मनसा महाविद्यालय कोहका को 14-00 से परास्त किया। महाविद्यालय की ओर से सुनिधि, प्रिया, दुर्गा, ज्योत्सना, अर्चना ने शानदार प्रदर्शन किया। सुनिधि ने सर्वाधिक गोल मारे।
महाविद्यालय की टीम में कु. दुर्गा स्वामी (कप्तान), अर्चना, प्रिया तिवारी, सुनिधि मिश्रा, ज्योत्सना, राशि जैन, आरती सिंह, लक्ष्मी यादव, अंशु, नम्रता बंजारे, दीपिका पुरानिक, लक्ष्मी साहू (गोलकीपर), टीम मैनेजर डॉ. ऋतु दुबे थी। महाविद्यालय के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी एवं समस्त स्टॉफ ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी।