दुर्ग

मराठी समाज ने मनाई शिवाजी जयंती
20-Feb-2022 4:04 PM
मराठी समाज ने मनाई शिवाजी जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी । 
मराठी समाज द्वारा  वीर शिवाजी महाराज की 392 जयंती कांग्रेस भवन (राजीव भवन)  में छग पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री आरएन वर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं दुर्ग षहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कन्या ढीमर  की अध्यक्षता में मनाई गयी।

इस अवसर पर छग पि.वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा ने शिवाजी महाराज के बारे में बताते हुए कहा कि भारतभूमि हमेशा ही वीरों की जननी रही है, यहॉ समय समय पर ऐसे वीर हुए जिनकी वीर गाथा सुन हर भारतवासी का सीना गर्व से तन जाता है, भारत भूमि के महान वीरों में एक नाम वीर छत्रपति शिवाजी का भी होता है जिन्होंने अपने पराक्रम से औंरगजेब जैसे मुगल शासन की सेना को भी परास्त कर दिया था। एक महान साहसी और चतुर हिंदू षासन के रूप में छत्रपति शिवाजी को यह जग हमेशा याद करेगा। कार्यक्रम का संचालन अलख नवरंग ने तथा आभार राजेश वडयालकर ने किया।

जयंती पर मुख्य रूप से अजय मिश्रा, सूर्यकांत जाधव मराठी, रत्ना नारमदेव, सूर्य कांत जाधव, सांभासोनी, मनटी घोरपड़े, चन्द्रकांत देवकर, प्रीति साहू, निरूपमा जससम, सोनिया सिन्हा, छाया चौधरी, मीना पाल, माधुरी सोनी, धनवतीन,सीता टंडन, गोपाल सिन्हा, गणेष सोनी, विश्णु सहित सामाजिक कार्यकार्त मौजूद थे।


अन्य पोस्ट