दुर्ग

कार चालक ने मोटर साइकिल को मारी ठोकर
20-Feb-2022 3:03 PM
कार चालक ने मोटर साइकिल को मारी ठोकर

दुर्ग, 20 फरवरी ।  मोटर साइकिल से जा रहे प्रार्थी की मोटरसाइकिल में लटका थैला कार से टकराने की बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए कार चालक ने कार से मोटर साइकिल को ठोकर मार दी। प्रार्थी की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धारा 279, 294, 323, 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक शीतला तालाब के पास आर्य नगर निवासी जीवन वर्मा 17 फरवरी की शाम को 6 बजे काम से छूट कर मोटर साइकिल क्रमांक सीजी 07 ए सी 4765 पर अपने साथी देवराज एवं गोलू के साथ घर  जा रहे थे।
इसी दौरान जीवन वर्मा के घर के सामने प्रार्थी की मोटरसाइकिल में सामने लटका थैला आरोपी अमन वर्मा की कार से टकरा गया। इस पर अमन वर्मा एवं उसके पिता प्रकाश चंद वर्मा घर से बाहर निकल कर आए और प्रार्थी व उसके साथियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

इसके बाद गुस्से में आकर आरोपी आकाश वर्मा ने अपनी कार क्रमांक सीजी 07 बी वाय 8578 को चलाते हुए मोटरसाइकिल को पीछे से ठोकर मार दी और वहां से भाग निकला। प्रार्थी की पत्नी भी उन लोगों को समझाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इससे प्रार्थी, उसकी पत्नी व अन्य को चोटें आई।


अन्य पोस्ट