दुर्ग

राशन कार्ड शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए
20-Feb-2022 3:01 PM
राशन कार्ड शिविर में 42 आवेदन प्राप्त हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी। 
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत एपीएल एवं बीपीएल परिवारों का राशन कार्ड बन रहा है। शिविर में हितग्राही इसका लाभ उठा रहे है। जिसमें छूटे हुए लोगों को राशन कार्ड बनवाने एवं पेंडिंग राशन कार्ड का निराकरण कराने के लिए हितग्राही आवदेन लेकर पहुँच रहे है। इसमे आज शिविर में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए है, प्राथमिकता के 21 और एपीएल कार्ड के 27 आवेदन हितग्राहियो ने जमा किया है।

राशनकार्ड बनाने के लिए लंबित आवेदनों की नियमित समीक्षा के तहत भौतिक सत्यापन एवं पात्रता की जांच कर आगामी कार्यवाही की जाएगी। छ.ग. खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम, 2012 एवं छ.ग. राशनकार्ड नियम 2016 के तहत नवीन राशनकार्ड जारी किए जाने के निर्देश के तहत शिविर वार्डो में लगा हुआ है।

राशन कार्ड बनाने के लिए तथा लंबित आवेदन का शीघ्र निराकरण करने के साथ ही शिविर में नया एपीएल व बीपीएल राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन लिया जाएगा। लोगों को इससे सबंधित कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो इसके लिए निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके साथ ही संबंधित वार्ड के पार्षद इस कार्य में अपने वार्ड वासियों की मदद कर रहे है।


अन्य पोस्ट