दुर्ग
शादी समारोह में आए मेहमान के साथ हुई थी घटना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 फरवरी। आनंद मंगलम रिसोर्ट पुलगांव में हो रहे वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया परिवार चोरी का शिकार हो गया था। प्रार्थी द्वारा शिकायत के बाद पुलिस की टीम पतासाजी में लगी हुई थी। पुलगांव पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिर तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोने का हार, सोने का कान का झुमका, चांदी की कमरबंद सहित नकदी रकम कुल कीमत 1।50 लाख रुपए बरामद किया है। प्रार्थी अंजनी कुमार राव निवासी बेलादुला जिला रायगढ़ पुलगांव स्थित आनंद मंगलम रिसोर्ट में एक परिचित नमन भट्ट के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने 17 फरवरी को परिवार सहित पहुंचे थे।
18 फरवरी की रात को कमरा नंबर 5 में उनकी पत्नी सोई हुई थी। इसी दौरान कमरे में कोई अज्ञात चोर पत्नी का लेडीज पर्स जिसमें सोने चांदी के जेवरात व नकदी रकम थी, चोरी कर ले गया। इसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा पुलगांव थाना में की गई थी। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई थी।
टीम द्वारा परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। फुटेज के आधार पर संदेही को पकड़ कर पुलिस ने पूछताछ में लिया। पहले तो संदेही सौरभ शर्मा (22) निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे कायस्थ पारा वार्ड नंबर 6 पुलगांव पुलिस को गुमराह करता रहा, परंतु लगातार पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी सौरभ ने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी को वह नमन भट्ट की शादी में स िमलित होने गया हुआ था। कमरा नंबर 5 में एक महिला सोई हुई थी। पलंग पर बैंगनी रंग का एक लेडीज पर्स रखा हुआ था, जिसे उसने चोरी किया और बाथरूम में जाकर सोने चांदी के जेवरात और नकदी रकम को निकालकर अपने पास रख लिया और पर्स को बाथरूम में ही फेंक दिया था।