दुर्ग
दुर्ग, 19 फरवरी। आचार्य आर्जव सागर का विहार कल प्रात: टोल प्लाजा से अपोलो कॉलेज अंजोरा में हुआ। अपोलो कॉलेज में आहार-चर्या के उपरांत सामायिक के बाद विहार दुर्ग जैन मंदिर सदर बाजार में सांयकाल हुआ।
आज प्रात: आचार्य आर्जव सागर ने श्री दिगंबर जैन मंदिर में प्रवचन दिया, जिसमें समाज के पुरूष वर्ग व महिला वर्ग ने भाग लिया। आचार्य श्री प्रवचन में अपने पुराने संस्मरण सुनाते हुए बताया कि गुरुवर विद्यासागर ने मुझे पहले ब्रह्मचारी फिर क्रमश: ऐलक श्रुलर व मुनि दिशा दी। मैंने आचार्य के निर्देशन में विभिन्न ग्रन्थों का अध्ययन किया तथा आचार्य विद्यासागर द्वारा रचित भूकमाटी महाग्रंथ का श्रवण मैने तीन बार आचार्य श्री में मुख से किया है।
उन्होंने प्रवचन के दौरान बताया कि श्रावक तीन प्रकार के होते है, पहले हंस जो कि प्रवचन में से सार को ग्रहण करने तथा दूसरे श्रेणी में गाय आती है। जो कुछ भी प्रवचन में आता है उसे ग्रहण करती है तथा तीसरे श्रेणी में भैंस आती है जो पानी पीने जाती है तो पूरे पानी को पहले गंदा करती है फिर उसे पीती है, उसी प्रकार कुछ श्रावक प्रवचन के दौरान विभिन्न प्रकार की टीका-टिप्पणी करते है और गंदी बातों को ग्रहण करते हैं।
आचार्य आजर्व सागर ने भूकमाटी के उदाहरण देकर बताया कि मुनि तोते के तरह होते है, जिनको कितना भी अच्छा खिलाओ पिंजरे का गेट खुलते ही उड़ जाते है, वैसे ही मुनि का गृहस्थ जीवन में कितना भी सुख मिले जैसे ही संन्यास ग्रहण करते है।
परिवार से दूर होकर संसार में भ्रमण करते हुए धर्मध्यान करते है जबकि दूसरे लोग कबूतर की तरह होते हंै जिन्हे पिंजरे में बाजरा खिलाओ फिर भी वे वापस पिंजरे में आते हैं। प्रवचन में समाज के के अध्यक्ष ज्ञानचंद पाटनी, मंत्री संदीप लुहाडिय़ा, अशोक जैन, महावीर गंगवाल, राजेश गोधा, रमेश सेठी, विमल बडज़ात्या, मनीष बडज़ात्या, पवन पाटनी, रंजू बडज़ात्या, शीतल जैन, संजय सिकासावाले आदि उपस्थित थे।