दुर्ग

अस्पताल में वजन मशीन प्रदान
18-Feb-2022 4:25 PM
अस्पताल में वजन मशीन प्रदान

दुर्ग, 18 फरवरी ।  आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों में अग्रणी संस्था  श्री सत्य  साईं सेवा  संगठन के  वाइस प्रेसिडेंट डॉ। टी रामाराव के  दिशा निर्देश   जिलाध्यक्ष  रमेश पिल्लै के मार्गदर्शन और समिति के सक्रिय  सदस्य दिलीप ठाकुर के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक  में एक वजन जानने की मशीन  सिविल सर्जन डॉ. आरके देवांगन की उपस्थिति में  पैथलाजिस्ट डा. प्रवीण अग्रवाल  को प्रदान किया गया।

दूसरी मशीन  मातृत्व और शिशु विभाग में  सिविल  सर्जन डॉ. आरके देवांगन की उपस्थिति में  स्त्री रोग चिकित्सक डा. स्मिता  को प्रदान किया गया। इस अवसर पर डा. बसंत चौरसिया, डा. विनीता धुर्वे, डा. रिम पल भाटिया, डा. कुंती ठाकुर शोभना सिस्टर समिति के रमेश पिल्लै, बीपी पांडे, आरके तिवारी, हरिश्चंद ठाकुर, दिलीप ठाकुर,  श्रीनिवास राव, रमन गंधर्व और महेंद्र चंद्राकर  की उपस्थिति थी।


अन्य पोस्ट