दुर्ग
भिलाई नगर, 18 फरवरी। निगम ठेकेदार से राजीव नगर में सामुदायिक भवन निर्माण साइट पर मोहल्ले के एक युवक ने उसका काम ठीक न होने की बात कहते हुए न सिर्फ काम रूकवाया बल्कि उससे मारपीट भी की। मामले की रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय गुनेश्वर वर्मा निवासी न्यू कृष्णा नगर शासकीय स्कूल के पास ने थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि
वह कल राजीव नगर दुर्गा मंदिर के पास निगम द्वारा मिले सामुदायिक भवन के काम को देखने गया था। उसके साथ अरूण भी था। वहाँ पर उन्हें रोशन यादव मिला और कहने लगा कि तुम लोगों को यहाँ काम नहीं करने दूँगा क्योंकि तुम्हारा काम ठीक नहीं है। गुनेश्वर ने कहा कि वह निगम की गाईड लाईन के हिसाब से काम कर रहा है। इसी बात को लेकर रोशन यादव गालियाँ देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। अरूण और निगम के धनराज चौहान के बीचबचाव के बाद आरोपी वहाँ से निकल गया। मारपीट से गुनेश्वर के गाल और पीठ में चोट आई है।