दुर्ग

नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को
18-Feb-2022 3:41 PM
नेशनल लोक अदालत 12 मार्च को

दुर्ग, 18 फरवरी।  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की तिथि निर्धारित की गई है। वर्ष 2022 में 12 मार्च, 14 मई, 13   अगस्त एवं  12 नवंबर नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएगी।

राजेश श्रीवास्तव जिला एवं सत्र न्यायाधीश-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन तथा लोक अदालत में अधिक से अधिक राजीनामा योग्य प्रकरणों के निराकरण किये जाने के संबंध में दुर्ग में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों विद्युत वित्त बैंक के अधिकारियों की की बैठक ली जा रही है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश, राजेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया कि कोविड-19 के संक्रमण की अवधि में न्यायलयीन प्रकरण के सुनवाई में व्यवधान उत्पन्न हुआ है।

प्रकरणों के पक्षकार अपने न्यायालयीन प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निराकृत करना चाहते हैं । लोक अदालत में राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, मोटरयान अधिनियम, चेक अनादरण के प्रकरण, विद्युत के मामले अत्यधिक सं या में निराकृत किये जा सकते हैं, जिसके लिए प्रत्येक न्यायिक अधिकारियों को प्रकरण के अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों से संपर्कध्चर्चा कर राजीनामा के अंतिम स्तर तक प्रकरण को पहुंचाया जाकर निराकृत किया जा सकता है। इसके लिए पक्षकारों की प्री।सिटिंग भी  कि जा रही है।

न्यायालय में लंबित प्रकरण
राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, धारा 138 पराक्र य लिखत अधिनियम, मोटर दुर्धटना दावा प्रकरणए श्रम विवाद प्रकरण, पारिवारिक विवाद  तालाक को छोडकर, विद्युत प्रकरण, भूमि अधिग्रहण प्रकरण, अन्य सिविल एवं बी क्लास वाद। नेशनल लोक अदालत में वित्तीय संस्थान बैंकिग विद्युत विभाग, नगर निगम, प्री-लिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत के तिथि के 10 दिवस पूर्व कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है। न्यायालयीन प्रकरण के पक्षकार अपने प्रकरण को लोक अदालत में रखे जाने के संबंध में अपने अधिवक्ता अथवा संबंधित न्यायालय से संपर्क कर सकते हैं।


अन्य पोस्ट